सत्य और धर्म के मार्ग पर चलने के लिए किया प्रेरित

लुधियाना| ग्रीन लैंड कॉन्वेंट स्कूल सिविल सिटी में गुरु रविदास जयंती पर कार्यक्रम का आयोजन किया। इस कार्यक्रम का आयोजन विद्यार्थियों में नैतिक मूल्यों का विकास करने तथा समानता और सार्वभौमिक भाईचारे का संदेश फैलाने के उद्देश्य से किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ गुरु रविदास जी के जीवन, दर्शन और शिक्षाओं पर आधारित संक्षिप्त परिचय से हुआ। जिसमें उनके समानता, एकता, विनम्रता और ईश्वर भक्ति के संदेश पर विशेष प्रकाश डाला गया। इसके बाद विद्यार्थियों की तरफ से प्रस्तुत मधुर शबद गायन ने वातावरण को आध्यात्मिक और शांतिपूर्ण बना दिया। ग्रीन लैंड स्कूल श्रृंखला के चेयरमैन डॉ. राजेश रुद्रा ने कहा कि प्रेम, समानता, विनम्रता और करुणा पर आधारित गुरु रविदास जी की शिक्षाएं आज के समाज में अत्यंत प्रासंगिक हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को सत्य और धर्म के मार्ग पर चलने तथा एक समरस और समावेशी समाज के निर्माण में सकारात्मक योगदान देने के लिए प्रेरित किया। ग्रीन लैंड स्कूल श्रृंखला की निदेशिका डॉ. विजेता रुद्रा ने गुरु रविदास जी की शिक्षाओं पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन बच्चों में नैतिक मूल्यों, सांस्कृतिक चेतना और विविधता के प्रति सम्मान को विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *