विदेश न जा पाने से परेशान युवक ने गांव लखमीरवाला के पास जाखल-लुधियाना लाइन पर ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। जीआरपी चौकी सुनाम के इंचार्ज एएसआई सरबजीत सिंह ने बताया कि गांव सूलर निवासी हरविंदर सिंह उर्फ हैप्पी (22) आइल्स करने के बाद पढ़ाई के लिए विदेश जाना चाहता था। उसने 2022 से अब तक 3 बार कनाडा-आस्ट्रेलिया की वीजा फाइल लगाई, लेकिन हर बार वीजा रिफ्यूज हो गया। जिस कारण वह मानसिक रूप से परेशान हो गया। पुलिस ने मृतक के पिता गुरतेज सिंह के बयानों पर कार्रवाई की है। एएसआई का कहना है कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।


