खुद की गन से चली गोली, कारोबारी की सुरक्षा में लगे कांस्टेबल की मौत

मुल्लांपुर दाखा, जगराओं| एनएच 95 लुधियाना–फिरोजपुर राष्ट्रीय मार्ग पर स्थित आरएसी लग्जरी कार शोरूम में मालिकों की सुरक्षा ड्यूटी पर तैनात आईआरबी के 24 वर्षीय पुलिस कांस्टेबल की शुक्रवार देर रात संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पहचान अनोज मसीह, निवासी गुरदासपुर, के रूप में हुई है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि कांस्टेबल की मौत सरकारी हथियार से गोली लगने के कारण हुई, हालांकि पुलिस इस मामले को आत्महत्या और हादसे दोनों पहलुओं से जांच रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, शुक्रवार रात करीब एक बजे अनोज मसीह अपने एक अन्य सुरक्षाकर्मी के साथ शोरूम परिसर में ड्यूटी पर था। दोनों एक कार में बैठे हुए थे। इसी दौरान अनोज ने अपने साथी को पानी लाने के लिए भेजा। कुछ ही मिनटों बाद गोली चलने की आवाज सुनाई दी। जैसे ही साथी वापस लौटा तो अनोज कार की सीट पर औंधे मुंह खून से लथपथ पड़ा हुआ था। उसने तुरंत सूचना बटालियन, थाना दाखा और पुलिस हेडक्वार्टर को दी। मौके पर पहुंची दाखा पुलिस ने शव को कब्जे में सिविल अस्पताल लुधियाना भिजवा दिया। घटनास्थल पर फॉरेंसिक टीम ने पहुंचकर जरूरी सैंपल एकत्र किए हैं। पुलिस के अनुसार, मामले में उच्च स्तरीय जांच के आदेश दे दिए गए हैं, ताकि किसी भी तरह की शंका या संदेह की गुंजाइश न रहे। सूत्रों का यह भी कहना है कि संभवत एसएलआर राइफल के साथ मजाक या छेड़छाड़ के दौरान अचानक गोली चल गई, जो अनोज मसीह के लिए जानलेवा साबित हुई। पोस्टमार्टम शनिवार को करवा दिया है, वास्तविक कारणों का खुलासा होने की उम्मीद है। अनोज मसीह भी शो रूम पर तैनात किए गए दो मे ही शामिल था। दूसरी और बताया जा रहा है कि अनोज मसीह को कुछ समय पहले ही अपने पिता के निधन के बाद तरस के आधार पर पुलिस में नौकरी मिली थी। उसकी अचानक मौत से परिवार के साथ-साथ पुलिस महकमे में भी शोक की लहर दौड़ गई है। मामला एक्सीडेंटल डेथ का -राजन शर्मा, एसपी (डी) कांस्टेबल

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *