गैंगस्टर डोनी बल बता कारोबारी से मांगी 2 करोड़ की रंगदारी

लुधियाना| शहर में एक बार फिर से होजरी कारोबारी को बंबीहा गैंग की तरह से फिरौती मांगने का मामला आया है। पीड़ित कारोबारी जगजीत सिंह निवासी गुरु नानक कॉलोनी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 17 जनवरी को उसे दो अलग-अलग मोबाइल नंबरों से वॉट्सऐप कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद को गैंगस्टर डोनी बल बताया और जान से मारने की धमकी देते हुए 2 करोड़ रुपए की फिरौती मांगी। धमकी भरे कॉल मिलने के बाद पीड़ित ने तुरंत पुलिस अधिकारियों को सूचना दी। थाना सदर पुलिस ने रंगदारी और धमकी देने की धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक कॉल विदेशी नंबरों से की गई थी। पुलिस तकनीकी टीम की मदद से कॉल डिटेल रिकॉर्ड और लोकेशन ट्रेस करने में जुटी है। कौन है गैंगस्टर डोनी बल गैंगस्टर डोनी बल पंजाब और विदेशों में सक्रिय संगठित अपराध नेटवर्क से जुड़ा हुआ है। वह बंबीहा–राणा कंडोवालिया गैंग से जुड़ा बताया जा रहा है। फरवरी 2025 में अमृतसर पुलिस ने उसे एक डेयरी संचालक से रंगदारी मांगने के मामले में नामजद किया था। उस दौरान आरोपी ने कारोबारी को पैसे न देने पर व्यवसाय उड़ाने की धमकी दी थी। डोनी बल का नाम कुंवर दिग्विजय सिंह उर्फ राणा बलाचौरिया की हत्या की साजिश में भी सामने आ चुका है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *