वॉट्सएप पर ऑर्डर करें, दिल्ली से आपके शहर तक पहुंच जाएगा नकली कॉस्मेटिक प्रोडक्ट

दिल्ली के सदर बाजार में भास्कर टीम ने देखा कि होलसेल व रिटेल में ही नहीं रेहड़ियों में भी कम कीमतों में कॉपी, नकली और एक्सपायर हो चुके कॉस्मेटिक मिल रहे हैं। वहीं अंबाला, दिल्ली, कोलकाता, मुंबई में तैयार कर ब्रांड का माल कॉपी, नकली या फिर एक्सपायर प्रोडक्ट्स की जानकारी बदल कर मार्केट में बेचा जा रहा है। वहीं, दूसरी ओर जिन ब्रांड्स की तरफ से रेड ज्यादा की जाती है उनके प्रोडक्ट होलसेलर द्वारा दुकानों पर नहीं रखे जा रहे। बल्कि इनके लिए फोन पर ऑर्डर लेकर डिलीवरी की जाती है। फेक कॉस्मेटिक प्रोडक्ट्स को रोकने को एक्शन तेज करेंगे {फेक प्रोडक्ट्स रोकने को क्या कर रहे हैं? -जहां से हमें शिकायत मिलती है हम तुरंत कार्रवाई करते हैं। एक्शन को तेज करेंगे। {रिहायशी इलाकों में कई यूनिट चल रही हैं? -ऐसा नहीं होना चाहिए। हम ऐसी यूनिट्स के लिए भी जांच करेंगे। {कॉस्मेटिक्स एक्ट 2020 के तहत प्रोडक्ट्स में तय मानकों का पालन नहीं हो रहा? -कोशिश है कि उत्पाद कॉस्मेटिक्स एक्ट के तहत ही तैयार हों। अगर ऐसा नहीं हैं तो हम एक्ट के तहत ही एक्शन लेंगे। दुकानदारों ने सामान को ‘लॉट का माल मिला है’ बोलकर बेचने की सलाह दी रिपोर्टर्स ने दिल्ली के सदर बाजार में 8-10 दुकानों का दौरा किया। रिपोर्टर्स ने खुद की नई दुकान खोलने की बात कहकर ब्रांडेड प्रोडक्ट्स खरीदने के लिए बातचीत की। होलसेलर्स ने मैक, नार्स के प्रोडक्ट्स दिखाए। माल को लॉट का माल मिला है, बोलकर बेचने की सलाह दी। एक्सपायर प्रोडक्ट के स्टिकर बदलकर फिर मार्केट में भेज रहे एक्सपायर प्रोडक्ट्स को कंपनी द्वारा वापिस मंगवा लिया जाता है। उसके बाद उनकी मैनुफेक्चरिंग डेट को हटा कर ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर भारी डिस्काउंट में बेचा जाता है। नकली प्रोडक्ट बिना बिल के बेचे जा रहे हैं। इन कॉपी प्रोडक्ट्स में हल्का- सा बदलाव, पकड़ना मुश्किल भास्कर को नामी कंपनी के लोगो और नाम की पूरी कॉपी मिली लेकिन नाम में हल्का सा बदलाव किया गया था। आम लोग इसे असली प्रोडक्ट समझ कर खरीद रहे हैं। जबकि कंपनी में ऐसे प्रोडक्ट नहीं हैं। ऐसे समझिए… असली-नकली प्रोडक्ट के रेट में अंतर लुधियाना… न वेंटिलेशन, न हाइजीन पंजाब में 150 से ज्यादा कॉस्मेटिक यूनिट्स हैं जहां स्किन, आई और लिप केयर और मेकअप के प्रोडक्ट्स बन रहे हैं। इसमें से 25 यूनिट्स लुधियाना में हैं। कई तो रिहायशी इलाकों में चल रही हैं। जहां न सफाई, न हवा के लिए जगह है। संजीव कुमार, स्टेट ड्रग कंट्रोलर ऐसे भेजी जाती है सैंपल की फोटो वॉट्सएप पर ऐसे होती है डील ऑर्डर करो, पर्ची आने पर ट्रांसपोर्ट से 1-2 दिन में माल पहुंच रहा प्रोडक्ट असली रेट रेहड़ी पर रेट कोल्ड क्रीम ~69 ~22 लिपस्टिक ~120 ~90 एक बॉक्स फेस पाउडर ~180 ~45 सीरम ~600 ~200 कंसीलर स्टिक ~350 ~105 वहीं, आम ग्राहक इसी बात से खुश होकर इन उत्पादों को खरीद रहे हैं कि कम कीमत में ब्रांड के उत्पाद खरीदने को मिल रहे हैं। यह उत्पाद आसानी से होलसेल मार्केट से ही खरीद कर रिटेल में महंगे दामों में बेचे जा रहे हैं। भास्कर ने दिल्ली सदर बाजार में रेहड़ी पर सामान बेचने वाले से वाट्सएप से सामान की जानकारी मंगवाई। उन्होंने 700 से ज्यादा प्रोडक्ट्स की फोटो भेजी। सामान मंगवाने के लिए व्यक्ति ने सलेक्ट किए माल की ऑनलाइन पेमेंट के बाद पर्ची बना कर उसे ट्रांसपोर्ट के जरिए 1-2 दिन में माल पहुंचाने की बात कही। माल लेने के लिए पर्ची दिखा कर ट्रांसपोर्ट के जरिए सामान मिल रहा है। सारा प्रोसेस ऑनलाइन ही चल रहा है और इस पर किसी तरह की निगरानी नहीं हो रही।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *