मंदिर में हनुमान चालीसा का पाठ किया

भास्कर न्यूज | लुधियाना भाई रणधीर सिंह नगर स्थित दुर्गा माता मंदिर में शनिवार को सनातन सेवा समिति द्वारा भव्य हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उनके साथ पंजाब सरकार के सलाहकार दीपक बाली, विधायक अशोक पराशर पप्पी और मेयर इंद्रजीत कौर भी उपस्थित रहे। मनीष सिसोदिया ने कहा कि हमारे जीवन में धर्म और कर्म का विशेष महत्व है। धर्म के अनुसार मिली शिक्षा हमें हर मुसीबत से लड़ने में सक्षम बनाती है। उन्होंने समिति के राष्ट्रीय प्रमुख विजय शर्मा और मालवा जोन महासचिव वरुण मेहता के प्रयासों की सराहना की, जो पंजाब के 117 हलकों में संगठन का विस्तार कर युवाओं को सनातन संस्कृति से जोड़ रहे हैं। समारोह के दौरान शहर की विभिन्न महिला संकीर्तन कमेटियों को वाद्य यंत्र किट वितरित की गई। दीपक बाली ने कहा कि इससे मोहल्लों के छोटे मंदिरों में धर्म के प्रचार-प्रसार को बल मिलेगा। विजय शर्मा ने बताया कि समिति द्वारा पंजाब के 23 जिलों में साप्ताहिक पाठ का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम में नन्हीं बच्ची वाणी की हनुमान स्तुति आकर्षण का केंद्र रही। इस मौके पर निखिल शर्मा, रुपिंदर कौर, रोशन लाल आर्य सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *