कश्मीरी कंपनी में इन्वेस्टमेंट के नाम पर महिला प्रोफेसर से 27 लाख की ठगी

लुधियाना शहर की एक प्रोफेसर से इन्वेस्टमेंट के नाम पर कश्मीर की एक कंपनी ने करीब 26.98 लाख रुपए की ठगी कर ली। पीडि़ता डॉक्टर सीता सैनी, निवासी रॉयल व्यू होम ने मामले की शिकायत पुलिस को दी है। डॉ. सीता सैनी ने बताया कि उनका आरोपियों से पहले से संपर्क था। कुछ साल पहले आरोपियों ने उन्हें बताया कि वे कश्मीर में कोसुर स्टोर प्राइवेट लिमिटेड नाम से कंपनी शुरू कर रहे हैं, जिसमें ऑनलाइन सामान की बिक्री की जाएगी। इस प्रोजेक्ट में निवेश करने पर मुनाफे में हिस्सा देने का झांसा दिया गया। आरोप है कि इसी भरोसे पर उन्होंने अलग-अलग किश्तों में कुल 26,98,181 रुपए निवेश कर दिए। लेकिन कई महीनों तक उन्हें न तो कोई मुनाफा मिला और न ही निवेश की रकम वापस की गई। जब पीडि़ता ने रुपए वापस मांगे तो आरोपियों ने देने से इनकार कर दिया। इसके बाद पीडि़ता ने पुलिस को शिकायत दी। जांच के बाद पुलिस ने आरोपी मोरिस एडम माशीरी (कंपनी में मैनेजिंग डायरेक्टर) पुत्र परवेज अहमद, निवासी हमदान रेजीडेंसी, कश्मीर के खिलाफ धोखाधड़ी की धाराओं के तहत थाना सदर में केस दर्ज किया है। जांच अधिकारी जगदेव सिंह ने बताया कि फिलहाल आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है। मामले की जांच जारी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *