महिला एडवोकेट को खुदकुशी के लिए उकसाने पर युवक के खिलाफ केस

लुधियाना की ईडब्ल्यूएस कॉलोनी में 5 जनवरी को संदिग्ध हालात में आत्महत्या करने वाली महिला एडवोकेट के मामले में पुलिस ने 25 दिन बाद केस दर्ज किया है। एडवोकेट दिलजोत शर्मा (25) निवासी मानसा यहां रविंदर कौर नाम की सहेली के साथ किराये के कमरे में रह रही थी। थाना डिवीजन-7 के जांच अधिकारी कृष्ण लाल ने बताया कि जांच के दौरान सामने आया है कि मानसा निवासी जगदीश सिंह पुत्र दर्शन सिंह दिलजोत को लगातार प्रताड़ित कर रहा था। इसी प्रताड़ना से परेशान होकर दिलजोत ने आत्महत्या की। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है, लेकिन अभी उसकी गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। उधर, मृतका के परिजनों ने शुरू से ही इस मामले को सामान्य आत्महत्या मानने से इनकार किया था और हत्या की आशंका जताई थी। सुसाइड नोट मिलने के बाद पुलिस ने मामले की दोबारा जांच की और अब आरोपी के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज किया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *