8 फरवरी को निकलेगी भव्य शिव रथयात्रा

लुधियाना| महाशिवरात्रि के पावन पर्व के उपलक्ष्य में हर-हर महादेव शिवरात्रि महोत्सव कमेटी द्वारा 8 फरवरी को विशाल रथ यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में कमेटी ने बाबा दीप सिंह फाउंडेशन के पदाधिकारियों को विशेष रूप से आमंत्रित किया। आमंत्रण स्वीकार करते हुए राजिंदर सिंह लवली और विकास छाबड़ा मेहंदी ने घोषणा की कि फाउंडेशन द्वारा आरती चौक पर फूलों के गलीचे बिछाकर रथ यात्रा का ऐतिहासिक स्वागत किया जाएगा। दविंदर बहल गोगा के अनुसार यात्रा के दौरान विभिन्न संस्थाओं द्वारा भगवान शिव को छप्पन भोग अर्पित किए जाएंगे। इस मौके पर कमल सागर, सुभाष नागपाल और संदीप गुगलानी सहित कई गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *