बन्ना मेरा राधिका वल्लभ… भजन पर गूंजा मंदिर परिसर

भास्कर न्यूज | लुधियाना सराभा नगर स्थित श्री नव दुर्गा मंदिर में श्री राधा माधव संकीर्तन मंडल सेवक सिद्ध पीठ द्वारा भव्य हरिनाम संकीर्तन का आयोजन किया गया। पं. राज कुमार शर्मा की अध्यक्षता में हुए इस कार्यक्रम में ठाकुर जी का अलौकिक दरबार विशेष आकर्षण का केंद्र रहा, जिसका पूजन आशुतोष शर्मा परिवार ने संपन्न किया। संकीर्तन की शुरुआत गणेश वंदना और महामंत्र के सामूहिक जाप से हुई। इसके बाद मंडल सदस्य अश्वनी ग्रोवर, संदीप लाम्बा और सोमनाथ बबू ने हेरी सखी मंगल गावो री और तेरे बगैर सांवरिया जिया नहीं जाए जैसे मधुर भजन सुनाकर भक्तों को भावविभोर कर दिया। जैसे ही मुख्य गायक ने बन्ना मेरा राधिका वल्लभ, नजारा हम भी देखेंगे छेड़ा श्रद्धालु झूमने और नृत्य करने लगे। पं. राज कुमार शर्मा ने कहा कि कलयुग में हरिनाम संकीर्तन ही मोक्ष का सबसे सुगम मार्ग है। सामूहिक संकीर्तन से न केवल मन शुद्ध होता है बल्कि समाज में प्रेम और भाईचारे का संचार भी होता है। कार्यक्रम के समापन पर ठाकुर जी की आरती हुई और प्रसाद बांटा गया। आयोजन को सफल बनाने में प्रिंस छाबड़ा, केशव जोशी, विशाल अरोड़ा, रघुवीर उप्पल और हरिपाल आहूजा ने मुख्य भूमिका निभाई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *