भारतीयों को हथकड़ियां लगाकर भेजने का विरोध:कांग्रेस ने किया कलेक्ट्रेट के बाहर प्रदर्शन, केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी

अमेरिका द्वारा अवैध प्रवासी भारतीयों को हाथ-पैर बांधकर भारत भेजने के विरोध में डूंगरपुर में कांग्रेस ने शुक्रवार को कलेक्ट्री के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता पूर्व मंत्री डॉ. शंकर यादव ने केंद्र सरकार पर तीखा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमेरिकी राष्ट्रपति को अपना मित्र बताते हैं और उनके लिए ‘नमस्ते ट्रंप’ जैसे भव्य कार्यक्रम का आयोजन करते हैं, लेकिन उन्हीं के कार्यकाल में भारतीयों का इस तरह अपमान हुआ है। डॉ. यादव ने इस घटना को भारतीय इतिहास की सबसे शर्मनाक घटना करार दिया। उन्होंने कहा कि घटना के 48 घंटे बीत जाने के बाद भी प्रधानमंत्री मोदी ने प्रभावित भारतीयों के पक्ष में एक शब्द नहीं कहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान सरकार भारतीयों की रक्षा करने में असमर्थ है और केवल धर्म और जाति की राजनीति में लिप्त है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *