40 खेलों में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

लुधियाना| बीसीएम आर्य मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल शास्त्री नगर में दो दिवसीय वार्षिक खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें कक्षा दूसरी से पांचवीं तक के 1600 से अधिक स्टूडेंट्स ने भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ पर स्कूल की प्रिसिंपल डॉ. अनुजा कौशल और हेड मिस्ट्रेस सुचित्रा मेहता ने किया। विद्यालय के आर्यवर्त स्पोर्ट्स फील्ड में आयोजित इस खेल प्रतियोगिता में लगभग 40 विभिन्न खेल करवाए गए। प्रिंसिपल डॉ. अनुजा कौशल ने उनके सर्वांगीण विकास में खेलों के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि खेल न केवल शारीरिक फिटनेस बढ़ाते हैं, बल्कि अनुशासन, आत्मविश्वास, धैर्य और सहयोग की भावना भी विकसित करते हैं। उन्होंने स्टूडेंट्स को चुनौतियों को सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ स्वीकार करने के लिए प्रेरित किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *