लुधियाना | बीसीएम कॉलेज ऑफ एजुकेशन के एनएसएस विंग ने काइंड हार्ट मूवमेंट का आयोजन किया। कॉलेज की एनएसएस अधिकारी मनजीत कौर और डॉ. अमिता खोसला ने एनएसएस वॉलंटियर्स के साथ मिलकर इस पहल में योगदान दिया। संजय गांधी कॉलोनी के झुग्गी-झोपड़ी वाले इलाके में रहने वाले जरूरतमंद लोगों को कपड़े और खाने का सामान बांटा।


