भास्कर न्यूज | अमृतसर निगम के एस्टेट विभाग ने रात 10 बजे बस स्टैंड के पास अवैध खोखों पर कार्रवाई की। अवैध तौर पर लगे खोखों पर रात के अंधेरे में छत डाली जा रही थी। मामला निगम कमिश्नर की ध्यान में आया तो तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके बाद एस्टेट अफसर सुशांत भाटिया रात 10:10 बजे मौके पर पहुंचे। पहले तो खोखों के मालिक ने विरोध जताया मगर टीम ने एक न सुनते हुए खोखों के अंदर रखा सामान जब्त कर लिया। साथ ही चेतावनी दी कि खुद ही खोखों को हटा लें अन्यथा तोड़ दिया जाएगा। यह कार्रवाई 40 मिनट तक चली। इसके साथ ही आसपास कोई देर रात 11 बजे टीम लौटी।


