सेहत बीमा योजना के खिलाफ बयान देने वाली अमृतसर की एसएमओ डॉ. भारती धवन सस्पेंड

सेहत विभाग ने प्रशासनिक कार्रवाई कर सिविल अस्पताल अमृतसर की सीनियर मेडिकल अफसर डॉ. भारती धवन को सस्पेंड कर दिया है। सरकारी आदेश में निलंबन का कारण प्रबंधन से जुड़ा बताया गया है। सूत्रों के अनुसार डॉ. धवन की ओर से कथित तौर पर निजी चैनल को ‘मुख्यमंत्री सेहत बीमा’ योजना के खिलाफ दिए गए बयान के चलते कार्रवाई हुई है। इसके अलावा सिविल अस्पताल में दवाओं की खरीद प्रक्रिया तथा मेडिको-लीगल मामलों से संबंधित रिपोर्टों में कथित गड़बड़ियों के आरोप भी एसएमओ पर लगे हैं। आरोप मामलों पर विभाग ने पंजाब सिविल सेवा (अनुशासन एवं अपील) नियमावली, 1970 के अंतर्गत कार्रवाई की है। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि निलंबन अवधि के दौरान एसएमओ का मुख्यालय निर्धारित रहेगा और बिना पूर्व अनुमति मुख्यालय नहीं छोड़ सकेंगी। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि मामले की आगे की जांच नियमानुसार की जाएगी और लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। वहीं, सिविल सर्जन डॉ. सतिंदरजीत सिंह बजाज ने कहा कि उन्हें एसएमओ डॉ. भारती धवन की सस्पेंशन के संबंध में पत्र मिला है, लेकिन उन पर चार्ज क्या लगा, के बारे में वह ज्यादा नहीं जानते। इधर, डॉ. भारती धवन का कहना है कि उनके बयान को गलत तरीके से पेश किया गया है। उन्होंने दवाओं की खरीद और मेडिको लीगल के मामलों में खुद की भूमिका से इनकार किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *