भास्कर न्यूज | हतबंध छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड द्वारा 25 वर्ष पूरे होने पर छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव का आयोजन स्थानीय विद्युत वितरण केन्द्र में किया गया। रजत जयंती समारोह विप्र समाज के अध्यक्ष संतोष दीवान, सद्भावना मंच के अध्यक्ष मुबारक हुसैन, पूर्व जनपद सदस्य बेदूराम वर्मा के विशेष आतिथ्य में संपन्न हुआ। समारोह में पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के हितग्राही बेदुराम वर्मा, वहीदा मुबारक हुसैन, बाबूलाल शुक्ला, लाकेश रुप नारायण वर्मा को, एकल बत्ती कनेक्शन के लिए पूरन पारधी, कृषक जीवन ज्योति योजना के लिए अर्जुन निषाद, सुंदर लाल पाल, घरेलू उपभोक्ता नियमित बिजली बिल जमा करने वाले पवन शेंडे, पूरन ठाकुर, चिंता राम साव को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। समारोह में सरपंच प्रतिनिधि नरेश अनंत, कनिष्ठ यंत्री मनोज कुमार साहू, कार्यालय सहायक राकेश कुमार देवांगन, तकनीशियन खिलेश्वर वर्मा, लाइन में देवादास भारती, विद्युत ठेकेदार टिकेंद्र कुमार साहू ग्राम वासी, स्टाफ व उपभोक्ता गण उपस्थित थे। हतबंध। उपभोक्ता को सम्मानित किया गया।


