भास्कर न्यूज | अमृतसर परम पूज्य माता लाल देवी जी का जन्मदिवस 21 फरवरी को होगा। मंदिर कमेटी शरणम् संगत के सहयोग से 18 जनवरी से मंदिर परिसर में धार्मिक कार्यक्रम शुरू कर दिए गए हैं। इसी तरह 1 फरवरी को सुबह 8 बजे श्री सुंदरकांड पाठ गोस्वामी तुलसीदास जी मंदिर परिसर के धर्मपाल द्वारा किया जाएगा। जबकि शाम 6 बजे से हरि इच्छा तक भगवती संकीर्तन कंचन बाला जालंधर वाले करेंगे। 5 फरवरी को शाम 6 से रात 8 बजे तक आरती देवा संकीर्तन करेंगी। इसी तरह 6 फरवरी शाम 6 से 8 बजे तक जगत ज्योति सीनियर सेकेंडरी स्कूल के बच्चे, 7 फरवरी शाम 6 से 8 बजे तक परम सेवक राहुल रसिक द्वारा भजन संकीर्तन किया जाएगा। जबकि 8 फरवरी शाम 6 से 8 बजे तक भगवती संकीर्तन शक्ति पुंज परिवार के सदस्य करेंगे। 9 फरवरी शाम 6 बजे से हरि इच्छा तक अशोक वाटिका सीनियर सेकेंडरी स्कूल के बच्चों द्वारा भगवती संकीर्तन होगा। 11 फरवरी शाम 6 बजे से केवल किशन मधुप द्वारा माताजी का भजन संकीर्तन करेंगे। 12 फरवरी को सुबह आरती के बाद ‘हरे राम हरे कृष्ण महामंत्र का अखंड जाप प्रारंभ होगा। जिसका भोग अगले दिन यानि 13 फरवरी को डाला जाएगा। 21 फरवरी को माता जी के जन्म दिन पर भक्त पीले रंग के वस्त्र धारण करके माता जी का आशीर्वाद लेने पहुंचेंगे।


