अमृतसर | खालसा कॉलेज ऑफ एजुकेशन जीटी रोड में ईएलसी क्लब की तरफ से नेशनल वोटर्स डे मनाया गया। खालसा यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार डॉ. खुशविंदर कुमार के दिशा-निर्देश पर करवाए प्रोग्राम में एसडीएम अमनप्रीत सिंह चीफ गेस्ट के तौर पर शामिल हुए। प्रोग्राम की शुरुआत में डॉ. कुमार और एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. गुरजीत कौर ने अमनप्रीत सिंह का फूलों का गुलदस्ता देकर स्वागत किया। डॉ. कुमार ने कहा कि भारत एक डेमोक्रेटिक देश है जिसमें इसके वोटर्स का अहम रोल होता है। उन्होंने स्टूडेंट्स को हिम्मत दी कि वे अपने वोट का इस्तेमाल समझदारी से करके एक अच्छालीडर चुनें, ताकि देश को आगे की तरक्की के रास्ते पर ले जाया जा सके।


