कला महा उत्सव… स्टूडेंट्स की आर्टिस्टिक जर्नी को मिली उड़ान

भास्कर न्यूज | अमृतसर स्टूडेंट्स की कला को बढ़ावा देने के मकसद से खालसा यूनिवर्सिटी ने खालसा कॉलेज के फाइन आर्ट डिपार्टमेंट और आईडब्ल्यूएस आर्ट एफिना के साथ मिलकर 12वां इंटरनेशनल कला महा उत्सव आयोजित किया। जिसका उद्घाटन कॉलेज प्रिंसिपल डॉ. आत्म सिंह रंधावा ने किया। इस मौके पर देश के अलग-अलग हिस्सों से आए कलाकारों ने हिस्सा लिया और बच्चों को अपनी पेंटिंग दिखाईं और उन्हें पेंटिंग के विस्तार से सिद्धांत सिखाए। प्रिंसिपल डॉ. रंधावा ने स्टूडेंट्स को कला के प्रति लगन के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया और समाज में क्रिएटिविटी के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने बताया कि उक्त महा उत्सव के दौरान देश के अलग-अलग हिस्सों से आए कलाकारों जैसे अजमेर से सचिन, किशनगढ़ से पवन कुमावत, चंडीगढ़ से सिकंदर सिंह, पांवटा साहिब से कुलविंदर सिंह, जालंधर से हरीश वर्मा और बुंगा से जसवीर राम आदि ने हिस्सा लिया। स्टूडेंट्स के सामने पेंटिंग बनाने और दिखाने के अलावा, उन्होंने इसकी हर बात को जानकारी सांझी की। उन्होंने कहा कि इन आर्टिस्ट्स की लाइव पेंटिंग से स्टूडेंट्स को मॉडर्न आर्ट की टेक्नीक और क्रिएटिव प्रोसेस के बारे में जरूरी जानकारी मिली, जिससे उनका एक्सपीरियंस बढ़ेगा और भविष्य में मददगार साबित होगा। इस मौके पर डिपार्टमेंट की हेड मेहताब कौर ने खालसा यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर डा. महल सिंह, प्रिंसिपल डा. रंधावा को सहयोग के लिए धन्यवाद दिया और कहा कि स्टूडेंट्स ने इस वर्कशॉप से बहुत कुछ सीखा है ।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *