शृंगार… 11 किलो ड्राई फ्रूट की पोशाक में सजे भगवान नित्यानंद

अमृतसर| इस्कॉन श्री गोकुल गौशाला में नित्यानंद त्रयोदशी का पावन दिवस श्रद्धा और भक्ति से मनाया गया। समारोह श्यामानंद प्रभु की अध्यक्षता में हुआ। समारोह का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ भगवान श्री नित्यानंद प्रभु के महाअभिषेक से किया। पंचामृत, पुष्प, सुगंधित जल एवं विभिन्न पवित्र द्रव्यों से भगवान का अभिषेक किया गया। भगवान को विशेष रूप से भक्तों द्वारा निर्मित 11 किलो ड्राई फ्रूट की आकर्षक डिजाइनर पोशाक धारण कराई गई। इस दिव्य शृंगर में भगवान श्री नित्यानंद प्रभु अत्यंत सुंदर, मनोहारी एवं तेजोमय स्वरूप में विराजमान दिखाई दे रहे थे। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता श्यामानंद प्रभु ने भगवान को छप्पन प्रकार के सात्त्विक एवं स्वादिष्ट भोग अर्पित किए ।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *