पंजाब रेजिमेंटल में 16 से 19 फरवरी को अग्निवीर भर्ती

अमृतसर | पंजाब रेजिमेंटल सेंटर, रामगढ़ कैंट में 16 फरवरी से अग्निवीर भर्ती रैली का आयोजन किया जा रहा है। रैली ध्यान चंद स्टेडियम में आयोजित होगी। उम्मीदवारों को सुबह 4 बजे तक लोंगेवाला गेट, पंजाब रेजिमेंटल सेंटर में पहुंचना होगा। 16 फरवरी को सभी ट्रायल स्पॉन्सर्ड और बेस्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों के लिए भर्ती होगी। इसमें सिख खिलाड़ी और नेशनल और इंटरनेशनल खिलाड़ी शामिल होंगे। चुने गए खेलों में एथलेटिक्स, बास्केटबॉल, बॉक्सिंग, फुटबॉल, हॉकी, हैंडबॉल, वॉलीबॉल, रेसलिंग और कबड्डी शामिल हैं। 17 फरवरी को स्पोर्ट्समैन के लिए रिजर्व डे रखा गया है। 18 फरवरी को ट्रायल में केवल सिख और चुने उम्मीदवारों की भर्ती होगी। इसमें अग्निवीर जीडी और ट्रेड्समैन के पद शामिल हैं। 19 फरवरी को म्यूजिशियन के लिए काबिलियत की जांच होगी ।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *