अमृतसर | मुख्यमंत्री मान के ‘स्वस्थ पंजाब’ के सपने को साकार करने के लिए जिले में ‘सीएम दी योगशाला’ योजना के तहत 248 निःशुल्क योग कक्षाएं सफलतापूर्वक चल रही हैं। इन कक्षाओं के लिए 66 प्रशिक्षित योग प्रशिक्षकों की नियुक्ति की गई है, जो शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को निरोग रहने का गुर सिखा रहे हैं।डिप्टी कमिश्नर दलविंदरजीत सिंह ने बताया कि जिले में 105 कक्षाएं शहरी और 143 कक्षाएं ग्रामीण क्षेत्रों में सुबह-शाम चल रही हैं। उन्होंने कहा कि यदि किसी मोहल्ले या क्षेत्र के कम से कम 25 लोग योग सीखना चाहते हैं, तो वे हेल्पलाइन नंबर 76694-00500 पर कॉल कर सकते हैं।


