स्कूटी चोरी की दी शिकायत, 5 दिन के बाद भी नहीं हुआ केस

अमृतसर | गेट हकीमां के अंतगर्त आते रूप नगर स्थित घर के बाहर से दिनदहाड़े एक व्यक्ति स्कूटी चोरी कर फरार हो गया। जिसकी सीसीटीवी में तस्वीर कैद हुई है। यह घटना शनिवार सुबह 9 बजे की है। एक व्यक्ति शरीर पर शॉल लिए आराम से आता है और स्कूटी पर बैठने के बाद अपनी पेंट की पौकेट से एक चाबी निकालकर स्कूटी के लॉक को खोलने लगा। 10 सेकेंड प्रयास करने के बाद वह लॉक खोलकर स्कूटी चालू कर मौके से फरार हो गया। पीड़ित भरत चावला ने बताया कि शनिवार सुबह वह अपने घर में थे। उनकी स्कूटी बाहर पार्क थी। जैसे ही वह घर के बाहर आए तो उनकी स्कूटी चोरी हो गई थी। इस मामले में थाना गेट हकीमां पुलिस को शिकायत दी है। लेकिन उन्हें डीडीआर नहीं मिली है। पुलिस ने बताया कि इस मामले में सीसीटीवी खंगाल रहे हैं। जल्द आरोपियों को काबू किया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *