अमृतसर | छेहर्टा पुलिस ने कोर्ट में चल रहे मारपीट मामले में गवाही देने से रोकने के लिए महिला और उसकी नाबालिग बेटी को धमकाने और तेजाब फेंकने की कोशिश के आरोप में महिला सहित 2 के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत मेंे पीड़िता ने बताया 16 साल की बेटी के साथ रहती है और पति से तलाक हो चुका है। पीड़िता और उसकी बेटी के बयान पर थाना घरिंडा में 14 मई 2025 में बेटी के साथ मारपीट और तंग परेशान करने के आरोप में पति धीरा सिंह और उसकी दूसरी पत्नी कमलजीत कौर के खिलाफ केस दर्ज हुआ था, जो फिलहाल माननीय अदालत में विचाराधीन है। इस केस की अगली पेशी 18 फरवरी 2026 को तय है। पीड़िता के अनुसार, 14 नवंबर 2025 को वह और उसकी बेटी घर पर मौजूद थीं। इसी दौरान आरोपी गुरप्रीत सिंह उर्फ बल्लू बाइक पर सवार होकर जबरन घर में घुस आया। उसके हाथ में तेजाब की बोतल थी और धमकी देने लगा कि अगर अदालत में उसके भाई धीरा सिंह और उसकी दूसरी पत्नी कमलजीत कौर के खिलाफ गवाही दी तो गंभीर परिणाम भुगतने होंगे।


