एडमिनिस्ट्रेटर से डाक्टर ने की मारपीट, केस

अमृतसर | बटाला रोड स्थित एक निजी अस्पताल में कार्यरत एडमिनिस्ट्रेटर के साथ डॉक्टर की ओर से नशे की हालत में मारपीट और गाली-गलौज का मामला सामने आया है। घटना 13 दिन पहले की है। पीड़ित की शिकायत पर थाना सदर पुलिस ने आरोपी डॉक्टर के खिलाफ केस दर्ज किया है। न्यू लेबर कॉलोनी, छेहर्टा के रहने वाले राजेश बेदी ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि 6 साल से कॉरपोरेट अस्पताल, बाटाला रोड में एडमिनिस्ट्रेटर के पद पर कार्यरत है। पुलिस ने बताया कि आरोपी हमलावर डाक्टर के खिलाफ पर्चा दर्ज करने के बाद आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *