पुलिस का दावा : आरोपी नाबालिग नहीं बल्कि मास्टरमाइंड, परिजन बोले-आधार कार्ड जांच लें

भास्कर न्यूज | अमृतसर खासा से 51.5 किलो हेरोइन की खेप के साथ पकड़े गए बाइक सवार 2 युवकों कोर्ट में पेश कर 3 दिन का रिमांड हासिल किया है। पुलिस पूछताछ में पता चला है कि खासा बार्डर के पास खेत किनारे झाड़ियों में छिपाई खेप को आरोपी आटे वाली 2 बोरियों में लेकर शहर की ओर सप्लाई करने जा रहे थे। दोनों आरोपियों पर पहले से कोई केस दर्ज नहीं है। पुलिस ने दावा किया कोई आरोपी नाबालिग नहीं है। जिसे नाबालिग बताया जा रहा है उसकी उम्र 19 साल है। आधार कार्ड फर्जी हो सकता है। 4 चाल पहले तो आरोपी युवक ने 10वीं पास की है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस के मुताबिक, जिसे नाबालिग बताया जा रहा है वो ही मास्टरमाइंड है। आरोपी पाकिस्तानी तस्कर के साथ सीधे संपर्क में था। तस्कर ने एक वीडियो और लोकेशन नाबालिग को भेजी थी, जिसके बाद उन्होंने खेप को झाड़ियों से उठाया था। पुलिस ने बताया कि झाड़ियों में खेप को छिपाने वाले की पहचान करने के लिए जांच कर रहे हैं। वहीं जब नाबालिग आरोपी के परिजन से बात की तो उसके पिता ने कहा कि बेटे का आधार कार्ड फर्जी नहीं है। वह असली है। उसकी आयु 16 साल 4 महीने हैं। पुलिस 19 साल बताकर उसे बालिग बना रही हैं। अगर उनका बेटा मास्टरमाइंड है तो उसके खिलाफ पहले से कोई पर्चा क्यों नहीं है। वह पहली बार में हेरोइन की इतनी बड़ी खेप कैसे सप्लाई कर सकता है। आधार कार्ड की जांच कर सकते हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *