बिना किसी भेदभाव के जारी किए जाएंगे सीएम सेहत योजना कार्ड: विधायक गुप्ता

भास्कर न्यूज| अमृतसर मुख्यमंत्री सेहत योजना के तहत लोगों को दी जाने वाली मुफ्त उपचार की सुविधा के तहत आम लोगों की रजिस्ट्रेशन के काम में तेजी लाते हुए सभी विधायक खुद मैदान में उतर गए हैं। इसी क्रम में शनिवार को केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉ. अजय गुप्ता खुए विभिन्न वार्डों में पहुंचे और पार्षदों और वार्ड इंचार्जों के साथ मिल कर लोगों के कार्ड बनाने के लिए रजिस्ट्रेशन किए जाने के काम का मुआयना किया। इस दौरान उन्होंने खुद रजिस्ट्रेशन की पर्चियां भी निकाली और लोगों में बांटीं। इस दौरान विधायक डॉ. गुप्ता ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की ओर से पंजाब के करीब 65 लाख परिवारों को मुख्यमंत्री मुफ्त सेहत योजना के साथ जोड़ा जा रहा है। जिसके तहत लोगों को 10 लाख रुपए तक का मुफ्त उपचार मुहैया कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार बिना किसी भेदभाव के 10 लाख रुपए का स्वास्थ्य कार्ड जारी करने के अपने वादे को पूरी प्रतिबद्धता के साथ लागू कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *