धालभूमगढ़ | नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती माह में शनिवार को महिला संगठन एआइ एमएसएस युवा संगठन एआइडीवायओऔर छात्र संगठन एआईडीएसओ ने संयुक्त रूप से बांधघुटु गांव के सबर बस्ती में सबर जाति के बच्चों तथा महिलाओं के बीच वस्त्र वितरण किया गया। इस इस दौरान सबर जातीके लगभग 60 जरूरतमंद बच्चों तथा महिलाओं को वस्त्र वितरण किया गया। इस मौके पर महिला संगठन के अर्चना ,उपासिनी सरदार, युवा संगठन से प्रताप तिवारी, राजीव दास, छात्र संगठन से सुजित जाना, गांव के बदेन हांसदा, बारसा हांसदा आदि उपस्थित थे।


