बेहड़ा के श्यामल किस्कू बनाए गए नए माझी बाबा

धालभूमगढ़ | चुकरीपाड़ा पंचायत के बेहड़ा गांव में शनिवार को पारंपरिक जगमाझी भुजु टुडू की अध्यक्षता में एक ग्राम सभा का आयोजन हुआ। इस ग्राम सभा में परंपरा माझी सह ग्राम सभा अध्यक्ष मंगल किस्कु के कुछ दिन पहले देहांत हो गया। उनके रिक्त स्थान पर परंपरा माझी बाबा सह ग्राम सभा अध्यक्ष का सर्वसम्मति से स्वर्गीय मंगल किस्कु के पुत्र श्यामल किस्कु को मनोनीत किया गया। साथ ही बैठक में जो भी गांव की समस्या व्यक्तिगत सामाजिक तथा प्रशासनिक समस्या होगा तो नया मनोनीत माझी बाबा सह ग्राम सभा अध्यक्ष के पास जाने के लिए कहा गया। जिसका माझी बाबा द्वारा ग्राम सभा आयोजित कर समस्या का निपटारा करेंगे। बैठक में वार्ड सदस्य शांति मुर्मू, निर्मल कीस्कु, आझो कीस्कु, आनता मुर्मू, अजित मुर्मू, जादु टुडू, अनिल मुर्मू, भूगलु हेम्ब्रम, रवींद्रनाथ मुर्मू, नरेंद्र नाथ कीस्कु, शुकुमार कीस्कु, राम मुर्मू, हाड़ीराम दास आदि ग्रामीण उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *