भरनो|भरनो बस्ती स्थित नवनिर्मित मां काली सह राधा कृष्ण मंदिर प्राण प्रतिष्ठा एवं श्रीमद भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है।यह 9 दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान का शुरुआत श्रीमद भागवत कथा से किया गया। इस कार्यक्रम में 2 फरवरी को कलश यात्रा निकला जाएगा। और 6 फरवरी को नवनिर्मित मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा एवं 7 फरवरी को अखंड कीर्तन सह विशाल भंडारे के साथ कार्यक्रम का समापन किया जाएगा। यह श्रीमद भागवत कथा कथावाचक स्वामी त्रिभुवन पूरी जी महाराज के द्वारा यह श्रीमद् भागवत कथा 30 जनवरी से 5 फरवरी तक कथा का वाचन किया जा रहा है।इस भागवत कथा का शुभारंभ भगवान कृष्ण की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस धार्मिक अनुष्ठान में आचार्य रमाकांत मिश्रा, मनोज केशरी, प्रवीण सोनी,कुलदीप कुमार गुप्ता,मनोहर लाल केशरी,संजय गुप्ता, अभिषेक गुप्ता, सतीश केशरी, सुदामा केशरी, सोनू केशरी, संदीप केशरी मौजूद रहे।


