उम्मीदवार के साथ 5 लोग व 3 वाहन ही करेंगे प्रवेश

भास्कर न्यूज | गिरिडीह गिरिडीह नगर निगम चुनाव को लेकर सदर प्रखंड में वार्ड पार्षद उम्मीदवार 27 जनवरी से उप-निर्वाची पदाधिकारी के समक्ष नामांकन पर्चा दाखिल कर रहे हैं। जिला प्रशासन ने इस प्रक्रिया को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रखंड परिसर में कड़े सुरक्षा इंतजाम किए हैं। उप-निर्वाची पदाधिकारी गणेश कुमार रजक और जीतेंद्र प्रसाद ने शनिवार को बताया कि नामांकन प्रक्रिया के दौरान किसी प्रकार की अव्यवस्था या बाधा न हो, इसके लिए प्रखंड के हर हिस्से में दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी और पुलिस बल तैनात किया गया है। साथ ही, प्रखंड परिसर के 100 मीटर के दायरे में एसडीएम ने निषेधाज्ञा लागू कर दी है। उन्होंने बताया कि किसी भी उम्मीदवार के साथ 5 से अधिक महिला–पुरुष (समर्थक) प्रखंड परिसर में प्रवेश नहीं कर सकेंगे। इसके अलावा, उम्मीदवार तीन से अधिक वाहन लेकर परिसर में प्रवेश नहीं कर सकेंगे। प्रखंड परिसर में निषेधाज्ञा लागू नारेबाजी व जुलूस पर प्रतिबंध प्रखंड परिसर में नारेबाजी और जुलूस पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया है। सभी प्रत्याशियों पर सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जा रही है और प्रखंड परिसर को बांस की बल्ले से घेराबंदी कर दी गई है। उप-निर्वाची पदाधिकारियों ने कहा कि यह सभी नियम शांतिपूर्ण चुनाव प्रक्रिया सुनिश्चित करने के लिए लागू किए गए हैं, ताकि नामांकन प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की असामाजिक घटना न हो।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *