भाई को मैसेज भेजा, िफर फंदे से लटक इंटर की छात्रा ने दी जान

भास्कर न्यूज |गिरिडीह गिरिडीह नगर थाना क्षेत्र के बरगंडा में किराए के मकान में रहकर पढ़ाई कर रही इंटरमीडिएट की छात्रा पूजा मंडल (17) ने शनिवार को सीलिंग पंखे से लटक कर जान दे दी। मृतका मुफ्फसिल थाना इलाके के कसियाडीह गांव की रहने वाली थी। वह लंगटा बाबा इंटर कॉलेज मिर्जागंज की छात्रा थी। उसके पिता परमेश्वर मंडल मुंबई में टाइल्स मिस्त्री का काम करते हैं । पूजा दो बहनों और एक भाई विशाल से बड़ी थी। आत्महत्या से पहले सुबह 11 बजे पूजा ने छोटे भाई विशाल को मोबाइल पर मैसेज भेजा और िलखा िक मैने जहर खा िलया है। मैसेज मिलते ही विशाल अपने चचेरे भाई के साथ 10 िकमी दूर रह रही बहन के कमरे में पहुंचा। दरवाजा सटा हुआ था और पूजा फंदे पर लटकी हुई थी। हल्ला सुनकर मकान मालिक और आसपास के लोग पहुंचे। उन्होंने शव को उतारा, लेकिन तब तक पूजा की मौत हो चुकी थी। नगर थाना पुलिस को सूचना मिली तो एसआई उपेंद्र कुमार ने घटनास्थल पर पहुंचकर पंचनामा किया और शव को सदर अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। जिला मुखिया संघ के अध्यक्ष भागीरथ मंडल ने कहा कि किसी उत्पीड़न के कारण उसने यह कदम उठाया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *