जालंधर | सेंट सोल्जर की छठी कक्षा की छात्रा सिमरनप्रीत ने ऑल इंडिया फुटबॉल फेडरेशन एवं पंजाब फुटबॉल एसोसिएशन की ओर से आयोजित फुटबॉल टूर्नामेंटों में हिस्सा लेते हुए अपनी टीम को विजेता बनाया और प्रतियोगिता में पहला स्थान प्राप्त किया। कड़े मुकाबलों के बीच उसने मजबूत प्रतिस्पर्धियों को पीछे छोड़ते हुए जीत हासिल की। प्रिंसिपल मेघा जैन ने कहा कि लगातार जीत उसकी रणनीतिक समझ और अनुकरणीय टीम भावना को दर्शाती है। वहीं, वाइस चेयरपर्सन संगीता चोपड़ा ने सिमरनप्रीत के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।


