भास्कर न्यूज | जालंधर भारत सरकार के युवा कार्य एवं खेल मंत्रालय द्वारा आयोजित फिट इंडिया क्विज प्रतियोगिता में जालंधर के स्वामी संत दास पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने शानदार सफलता हासिल की है। स्कूल के होनहार छात्र राघव अरोड़ा और अखिलेश सिंह की जोड़ी ने न केवल राज्य स्तर पर प्रथम पुरस्कार जीता, बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर पंजाब का नाम रोशन किया। स्कूल प्रबंधन कमेटी के अध्यक्ष स्वामी शांतानंद जी एवं प्रधानाचार्या डॉ. सोनिया मागो ने दी बधाई। राघव और अखिलेश ने वर्ष 2023 में आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में कड़े मुकाबले के बीच पहला स्थान प्राप्त किया था। खेल विभाग के विभागाध्यक्ष हरविंदर सिंह ने उनका मार्गदर्शन किया।


