जालंधर | लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी ने 2026 हायर एजुकेशन वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग में टॉप स्थान हासिल किया है। यह प्रदर्शन सब्जेक्ट वाइज किया गया है। जिसमें यूनिवर्सिटी ने सोशल साइंसेज, फिजिकल साइंसेज और बिजनेस एंड इकोनॉमिक्स में भारत में नंबर 1 रैंक हासिल किया है। एलपीयू ने सोशल साइंसेज में भारत में पहला और वर्ल्ड लेवल पर 201–250 रैंक, फिजिकल साइंसेज में भारत में पहला और विश्व स्तर पर 201–250 बैंड व बिजनेस और इकोनॉमिक्स में, एलपीयू ने भारत में पहला स्थान और विश्व स्तर पर 301–400 बैंड हासिल किया है। इस के साथ इंजीनियरिंग में, एलपीयू ने भारत में दूसरा स्थान और विश्व स्तर पर 251–300 बैंड, मेडिकल और हेल्थ साइंसेज में, एलपीयू ने भारत में तीसरा स्थान और विश्व स्तर पर 301–400 बैंड और कंप्यूटर साइंस में भारत में 6वां और विश्व स्तर पर 401–500 बैंड स्थान हासिल किया है। इस मौके एलपीयू के फाउंडर चांसलर और सांसद डॉ. अशोक कुमार मित्तल ने कहा वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2026 पांच मुख्य क्षेत्रों में बांटे गए 18 परफॉर्मेंस इंडिकेटर्स के मूल्यांकन पर आधारित है। जिसमें टीचिंग, रिसर्च एनवायरनमेंट, रिसर्च क्वालिटी, इंटरनेशनल आउटलुक और इंडस्ट्री प्रमुख फैक्टर हैं।


