ब्राउन शुगर की तस्करी में सरगना समेत 5 धराए

सुखदेवनगर थाना क्षेत्र के चूड़ी सेंटर गली स्थित एक घर से शुक्रवार की देर रात पुलिस ने ब्राउन शुगर तस्करी गिरोह के सरगना समेत 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार सरगना हिमांशु यादव उर्फ लालू चूड़ी सेंटर के सामने एक अस्पताल के सामने रहता था। 3 महीना पहले ही वह जेल से छूटा था। इसके बाद वह फिर से शहर में ब्राउन शुगर की तस्करी करने लगा था। लालू कम उम्र के लड़कों को जल्दबाजी में आसानी से पैसा कमाने का लालच देकर अपने गिरोह में शामिल करता था। इन युवकों को शहर के चिन्हित ग्राहकों तक ब्राउन शुगर की पुड़िया पहुंचाने का जिम्मा दिया गया था। इसके एवज में लालू सभी को कमिशन देता था। अन्य आरोपियों में अनिकेत पाठक (रातू रोड), निहाल पांडे (रातू रोड), नीरज कुमार, सुखदेवनगर व राहुल बड़ाइक, देवी मंडप रोड, सुखदेवनगर शामिल हैं। लालू व निहाल का है पुराना अपराधिक इतिहास : लालू व निहाल का पुराना अपराधिक इतिहास इतिहास रहा है। दोनों के खिलाफ पहले से सुखदेवनगर थाने में प्राथमिकी दर्ज है। सरगना लालू के खिलाफ 4 और निहाल के खिलाफ 3 प्राथमिकी दर्ज है। लालू पहले भी 3 बार जेल जा चुका है। पुलिस ने हथियार भी बरामद िकया था। कुछ महीने बाद जेल से बाहर आकर फिर से ब्राउन शुगर की तस्करी करने लगा था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *