भास्कर न्यूज | बालोद रबी सीजन में कृषि विभाग ने जिले के 5 ब्लॉक में 2 हजार 950 हेक्टेयर रकबे में गेहूं बोआई का लक्ष्य तय किया है। जिसके अनुरुप 3 हजार 115 हे. में बोआई हुई है। जो निर्धारित लक्ष्य से 298 हे. ज्यादा है। इसी तरह 16 हजार 700 हे. में चना लगाने का लक्ष्य है। जिसके अनुरुप 16 हजार 261 हे. में चना की बोआई हुई है। जो निर्धारित लक्ष्य से 439 हे. कम है। रबी सीजन मंे लक्ष्य अनुरुप बोआई संबंधित कृषि विभाग ने रिपोर्ट जारी की है। जिसके अनुसार लक्ष्य पूरा हो चुका है। जिले के 5 ब्लॉक में 55 हजार 210 हे. में अनाज, दलहन, तिलहन सहित अन्य फसल बोआई का लक्ष्य तय हुआ है। जिसके अनुरुप अब तक की स्थिति में 54 हजार 971 हे. में बोआई हो चुकी है। जो निर्धारित लक्ष्य से 239 हे. रकबा कम है। कृषि विभाग के उप संचालक आशीष चंद्राकर ने बताया कि इस बार तिलहन का रकबा बढ़ा है। सभी ब्लॉक के किसान धान के बजाय दलहन-तिलहन की खेती ज्यादा रकबे में कर रहें है। अब तक बोआई का सिलसिला जारी है। ऐसे में लक्ष्य की पूर्ति होने का अनुमान है। बालोद. जिले में 16261 हे. में चना की खेती हो रही है। उसरवारा का नजारा। धान के बजाय दलहन-तिलहन की खेती करने प्रोत्साहित किया कृषि विभाग के अनुसार पिछले साल रबी सीजन में 54 हजार हेक्टेयर में फसल बोआई के लिए लक्ष्य तय हुआ था। इस बार रकबा एक हजार हेक्टेयर बढ़ा है। विभागीय अफसरों का कहना है कि रबी सीजन में धान के बजाय दलहन-तिलहन फसल की खेती करने किसानों को प्रोत्साहित करते आ रहें है। इसी का सकारात्मक नतीजा दिख रहा है। इस सीजन बालोद ब्लॉक मंे 3 हजार 800 हे. गुरूर में 2 हजार 800 हे., डौंडी में 800 हे. डौंडीलोहारा में सबसे ज्यादा 6 हजार हेक्टेयर और गुंडरदेही ब्लॉक में 5 हजार 800 हेक्टेयर रकबे में तिवड़ा बोआई का लक्ष्य तय किया गया है। वहीं बालोद ब्लॉक की तुलना में 5 गुना ज्यादा रकबे में गुरूर ब्लॉक में चना की बोआई लक्ष्य तय हुआ है। ऐसे समझें लक्ष्यवार बुआई की स्थिति इस सीजन ओवरऑल 7 हजार 330 हेक्टेयर रकबे में अनाज, 41 हजार 950 हे. में दलहन, 2 हजार 750 हे. में राई सरसों, अलसी, कुसुम और 3 हजार 150 हेक्टेयर रकबे में गन्ना, साग भाजी, धनिया बोआई लक्ष्य तय किया गया है। लक्ष्य अनुरुप 8 हजार 441 हेक्टेयर रकबे में अनाज, 41 हजार 436 हे. में दलहन, 3 हजार 609 हे. में राई सरसों, अलसी, कुसुम और 2 हजार 397 हेक्टेयर रकबे में गन्ना, साग भाजी बुआई हुई। लक्ष्य से 1025 हे. ज्यादा में मटर लगा जिले में 10 हे. में रागी, सांवा लगाने का लक्ष्य रखा है। जिसके अनुरुप अभी तक बोआई नहीं होने से लक्ष्य की पूर्ति नहीं हो पाई है। 3 हजार 100 हे. में मटर लगाने का लक्ष्य है। जिसके अनुरुप 4 हजार 125 हे. में बोआई हो चुकी है। जो निर्धारित लक्ष्य से 1025 हे. ज्यादा है। 610 हे. में मसूर लगाने का लक्ष्य है। जिसके अनुरुप 696 हे. में बोआई हो चुकी है। 310 हे. में मूंग लगाने का लक्ष्य है। जिसके अनुरुप 257 हे. में बोआई हो चुकी है। जो


