बालोद| ग्राम पंचायत सिवनी में आयोजित उपभोक्ता जागरूकता शिविर में लोगों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम में जिला उपभोक्ता आयोग के अध्यक्ष गोपाल रंजन पाणिग्राही एवं सदस्य इंदरचंद राकेचा उपस्थित रहे। उन्होंने उपभोक्ताओं को उनके अधिकार, शिकायत प्रक्रिया और निवारण के तरीके के बारे में जानकारी दी। शिविर में उपभोक्ता सुरक्षा का अधिकार, सूचित किए जाने का अधिकार, चयन का अधिकार, सुनवाई का अधिकार, निवारण पाने का अधिकार, उपभोक्ता शिक्षा का अधिकार, साथ ही ई-फाइलिंग और ई-हियरिंग के बारे में भी बताया गया। उपस्थित जनमानस को अपने अधिकारों के प्रति सतर्क रहने की सलाह दी गई। कार्यक्रम में डाटा मैनेजमेंट असिस्टेंट राहुल आमाडार ने ई-जागृति पोर्टल के उपयोग और लाभ के बारे में जानकारी दी। अंत में कार्यक्रम का समापन ग्राम पंचायत सिवनी के सरपंच बहुर सिंह ने लोगों को अपने अधिकारों के प्रति सतर्क रहने की समझाइश देते हुए किया। शिविर में ग्राम पंचायत के राकेश, यादराम सिन्हा मौजूद रहे।


