लाटाबोड़| ग्राम परसाही (लाटाबोड़) में कन्हा श्रीमद् भागवत ज्ञान यज्ञ समिति ने श्रीमद् भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ सप्ताह 3 से 11 फरवरी तक रखा है। कथावाचक पंडित नवीन कृष्ण महाराज मोखला (आरंग) वाले होंगे। कथा दोपहर 1 बजे से शाम 6 बजे तक होगी। आयोजन की शुरुआत 3 फरवरी को जलयात्रा, वेदी पूजन के साथ होगी।


