सरेखा के पूर्व सरपंच सुरेंद्र देशमुख को मिला नीलकंठ साहू सम्मान

बालोद| विकासखंड के ग्राम दनिया निवासी एवं ग्राम पंचायत सरेखा के पूर्व सरपंच सुरेंद्र देशमुख को साक्षरता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए साक्षरता मित्र मंच ने स्व. नीलकंठ साहू सम्मान से सम्मानित किया। बताया गया कि 1990 के दशक में पूर्ववर्ती दुर्ग जिले में संचालित साक्षरता अभियान के दौरान ग्राम दनिया ने सबसे पहले सम्पूर्ण साक्षरता हासिल की थी। उस समय तत्कालीन सरेखा ग्राम पंचायत के सरपंच रहे सुरेंद्र देशमुख की इसमें महत्वपूर्ण और सराहनीय भूमिका रही। इसके बाद हरेली जागर, टीकाकरण अभियान सहित कई रचनात्मक और जनकल्याणकारी कार्यों में ग्राम पंचायत सरेखा को अग्रणी स्थान दिलाने का श्रेय भी सुरेंद्र देशमुख और उनकी टीम को जाता है। इन सेवाओं के परिप्रेक्ष्य में साक्षरता मित्र मंच द्वारा उन्हें यह सम्मान प्रदान किया गया। समारोह में पद्मश्री शमशाद बेगम, साक्षरता मित्र मंच के अध्यक्ष डॉ. डीएन शर्मा एवं वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. परदेशी राम वर्मा ने उन्हें सम्मान पत्र प्रदान कर उनके योगदान की सराहना की।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *