राजस्थान में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। प्रदेश की भजनलाल सरकार ने 6000 से ज्यादा पदों पर भर्ती का फैसला किया है। जिसके तहत राजस्थान के पुलिस विभाग में कांस्टेबल के 6500 पदों पर भर्तियां की जाएगी। जिसको लेकर गृह विभाग ने मंजूरी जारी कर दी है। ऐसे में अब जल्द ही 6500 पदों पर नोटिफिकेशन जारी होने के साथ ही भर्ती प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। सरकार से पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए वित्तीय स्वीकृति मिलने के साथ ही पुलिस विभाग के अतिरिक्त महानिदेशक भर्ती और पदोन्नति बोर्ड विपिन कुमार पांडेय ने आरएसी बटालियन, जयपुर और जोधपुर पुलिस कमिश्नरेट के साथ ही प्रदेश के सभी पुलिस अधीक्षकों को लेटर जारी किया है। जिसमें उन्होंने जिलेवार पुलिस कांस्टेबल के रिक्त चल रहे पदों की जानकारी मांगी है। ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि सरकार जल्द ही जिलेवार रिक्त चल रहे पदों के आधार पर कांस्टेबल भर्ती का नोटिफिकेशन जारी करेगी। मेरिट के आधार पर सिलेक्शन राजस्थान के पुलिस विभाग में कांस्टेबल के 6500 पदों भर्ती रिटन टेस्ट, फिजिकल टेस्ट और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर की जाएगी। इसमें सबसे पहले रिटन टेस्ट में शार्ट लिस्ट अभ्यर्थियों को फिजिकल टेस्ट के लिए बुलाया जायगा। फिजिकल टेस्ट क्लियर करने वाले अभ्यर्थियों को डॉक्युमेंट वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा। उसके बाद फाइनल मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी। क्वालिफिकेशन राजस्थान में पुलिस कांस्टेबल के पदों पर आयोजित की जाने वाली भर्ती परीक्षा में शामिल होने के लिए अभ्यर्थी का सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा 12वीं पास होना जरूरी है। हालांकि राजस्थान सरकार द्वारा 6500 पदों पर आयोजित होने वाली कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में समान पात्रता परीक्षा सेकेंडरी लेवल पास करने वाले अभ्यर्थी ही आवेदन कर सकेंगे। पिछले दिनों कर्मचारी चयन बोर्ड ने समान पात्रता परीक्षा का आयोजन किया था। ऐसे में इस परीक्षा के पात्र अभ्यर्थी ही अब भविष्य में होने वाली पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं।
आयु सीमा भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने के लिए उम्मीदवार की उम्र 18 से 28 साल होनी जरूरी है। वहीं, आरक्षित श्रेणी को 28 साल से ज्यादा का होने पर भी भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने की छूट दी जाएगी। शारीरिक मापदंड


