किसान रजिस्ट्री शिविरों का समय बदला:सुबह 8 से रात 8 बजे तक दो पारियों में होगा काम, रजिस्ट्रेशन में झालावाड़ राज्य में अव्वल

झालावाड़ में एग्रीस्टैक योजना के तहत चल रहे किसान रजिस्ट्री शिविरों में किसानों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन ने महत्वपूर्ण बदलाव किया है। जिला कलेक्टर अजय सिंह राठौड़ के निर्देश पर 7 फरवरी से शिविर दो पारियों में संचालित किए जाएंगे। पहली पारी सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक और दूसरी पारी दोपहर 2 बजे से रात 8 बजे तक चलेगी। विशेष बात यह है कि यह नई समय व्यवस्था काउंटर नंबर 1, 2 और 3 पर कार्यरत कर्मचारियों के लिए ही लागू होगी। शिविरों में किसानों की सक्रिय भागीदारी का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि बुधवार को पहले ही दिन झालावाड़ जिला राज्यभर में पंजीकरण के मामले में पहले स्थान पर रहा। एग्रीस्टैक योजना के अंतर्गत किसानों को 11 अंकों की विशिष्ट फार्मर आईडी प्रदान की जा रही है। जिला प्रशासन की सक्रियता और किसानों की बड़ी संख्या में भागीदारी ने झालावाड़ को राज्य में अग्रणी स्थान दिलाया है। यह पहल किसानों को डिजिटल प्लेटफॉर्म से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *