जिले के बपावर राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) पर आज दोपहर में हंगामा हो गया। जांच रिपोर्ट दिखाने आए तीमारदार ने डॉक्टर पर शराब के नशे में बदसलूकी करने व गाली गलौच का आरोप लगाया। थोड़ी देर में CHC पर स्थानीय लोगों की भीड़ इकठ्ठी हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। डॉक्टर को मेडिकल के लिए बपावर थाने लाई। हंगामे की सूचना पर सांगोद एसडीएम भी मौके पर पहुंचे, तब तक पुलिस डॉक्टर को अपने साथ थाने ले गई। घटना दोपहर डेढ़ बजे के आसपास की है। तीमारदार भोजराज ने बताया कि महाकुंभ से लौटने के बाद से पत्नी के सर्दी जुकाम की शिकायत थी। पत्नी को दिखाने बपावर सीएचसी आया था। डॉक्टर ने जांच लिखी थी। जांच करवाकर रिपोर्ट दिखाने पत्नी के साथ वापस सीएचसी गया। सीएचसी पर डॉक्टर विपिन गुप्ता मिले। उनके चेंबर में दो पुलिसकर्मी बैठे हुए थे। करीब आधे घंटे इंतजार के बाद डॉक्टर विपिन से जांच रिपोर्ट देख ट्रीटमेंट लिखने को कहा। ये कहते ही डॉक्टर विपिन भड़क गए। उन्होंने गाली गलौच शुरू कर दी। डॉक्टर विपिन ने शराब पी रखी थी। में जैसे ही जनप्रतिनिधि को फोन करने लगा तो डॉक्टर विपिन ने गालियां देना शुरू कर दिया। गुस्से में खाने का टिफिन फेंकने लगे। चेंबर में मौजूद पुलिसकर्मियों ने डॉक्टर को पकड़ा। शोर शराबा सुनकर लोग इकठ्ठा हो गए। पुलिस को सूचना दी। इतने में डॉक्टर ने अपने चेंबर में तोड़फोड़ कर ली। पुलिस मौके पर पहुंची। और डॉक्टर विपिन को पकड़कर अपने साथ थाने ले गई। में शिकायत देने थाने आया हूं। घटना के बाद मीडियाकर्मियों ने डॉक्टर विपिन से बात की। मीडिया को बाइट देते समय डॉक्टर विपिन की जबान लड़खड़ा रही थी। डॉक्टर विपिन का कहना है एमएलसी के लिए दो पुलिसकर्मी आए हुए थे। उतने एक व्यक्ति सामने से कुछ हथियार उठाकर आया। में डरकर भाग गया। उस व्यक्ति को पुलिसकर्मी पकड़कर ले गए। इसके बाद का मुझे पता नहीं। कोई व्यक्ति है उसके बारे में नहीं जानता। मैने किसी का बुरा भी नहीं किया। आप खुद दे रहे है, आप लगता है में नशे में हूं। में आपसे ठीक से बात कर रहा हुं। सांगोद एसडीएम रामवतार ने बताया कि घटना का पता लगने पर मौके पर गया था। तब तक पुलिस डॉक्टर को मेडिकल के लिए ले जा चुकी थी। लोगों ने बताया कि डॉक्टर शराब के नशे में था। उसने पेशेंट के साथ बत्तमीजी की ओर रूम के शीशे फोड़ दिए। मामले की रिपोर्ट बना रहे है। बीसीएमओ सांगोद डॉक्टर नरेंद्र मीणा कहा कि बपावर सीएचसी पर विवाद की जानकारी सामने आई थी। कम्पाउंडर ने बताया कि गुर्जर समाज के कुछ लोग हंगामा कर रहे है। में उस वक्त वीसी में बैठा हुआ था। आप नई बात बता रहे हो इस बारे में पता करता हूं। बपावर थाना SHO अभय सिंह यादव ने बताया कि सीएचसी पर विवाद के बाद डॉक्टर को थाने लाए है। अभी किसी भी पक्ष की तरफ से कोई शिकायत नहीं दी गई। शिकायत पर मेडिकल करवाया जाएगा। फोटो वीडियो- दीपक पोटर कुंजबिहारी


