फर्जी डॉक्टर बनकर सराफा व्यापारी से धोखाधड़ी:आरोपी से 20 ग्राम सोना बरामद; व्यापारियों ने टीआई का किया सम्मान

बड़वानी में फर्जी डॉक्टर द्वारा सराफा व्यापारी से की गई धोखाधड़ी का मामला पुलिस ने सुलझा लिया। आरोपी ने खुद को मां रेवा हॉस्पिटल का डॉक्टर बताकर चौकसी वाला ज्वेलर्स से 20 ग्राम सोने के दो सिक्के हड़प लिए थे। घटना 23 जनवरी को हुई, जब आरोपी ने ज्वेलर्स की सेल्स मैनेजर दीपाली अलावे को फोन कर 10-10 ग्राम के दो सोने के सिक्के खरीदने की बात कही। उसने हॉस्पिटल में डिलीवरी की मांग की। फिर सिक्के लेकर फरार हो गया। कोतवाली थाना प्रभारी दिनेश कुशवाह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने 29 जनवरी को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से दोनों सोने के सिक्के भी बरामद कर लिए गए। शुक्रवार को सराफा व्यापारियों ने कोतवाली पहुंचकर थाना प्रभारी दिनेश कुशवाह और पुलिस स्टाफ का शाल, श्रीफल और माला पहनाकर सम्मान किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *