माध्यमिक शिक्षा मंडल ने कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं का कार्यक्रम जारी कर दिया है। परीक्षाएं 25 फरवरी से 25 मार्च तक चलेंगी। सभी परीक्षार्थियों के लिए परीक्षा का समय सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक रहेगा। परीक्षा व्यवस्था के तहत छात्रों को सुबह 8 बजे तक परीक्षा केंद्र और 8:30 बजे तक परीक्षा कक्ष में पहुंचना अनिवार्य है। 8:45 बजे के बाद किसी भी छात्र को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। परीक्षार्थियों को 8:50 बजे उत्तर पुस्तिका और 8:55 बजे प्रश्न-पत्र वितरित किए जाएंगे। परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार, पहला पेपर 25 फरवरी को हिंदी का होगा। 28 फरवरी को अंग्रेजी और 1 मार्च को उर्दू-मराठी की परीक्षा होगी। 4 मार्च को एनिमल हस्बैंडरी, विज्ञान के तत्व, भारतीय कला का इतिहास, अर्थशास्त्र और फिजिक्स के पेपर होंगे। महत्वपूर्ण विषयों में 8 मार्च को बायोलॉजी, 17 मार्च को केमिस्ट्री, और 20 मार्च को समाज शास्त्र की परीक्षा होगी। परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों को प्रवेश पत्र पर फोटो लगाना अनिवार्य है और परीक्षा के दौरान उनकी पहचान का मिलान उपस्थिति पत्रक की फोटो से किया जाएगा। छात्रों को सलाह दी गई है कि वे अपनी पेयजल की बोतल साथ लाएं। परीक्षा कार्यक्रम 21 मार्च को नेशनल स्किल्स क्वालिफिकेशन फ्रेमवर्क के विषयों और शारीरिक शिक्षा के पेपर के साथ समाप्त होगा। शनिवार 22 मार्च को कृषि, होम साइंस (कला समूह) तथा बुक कीपिंग एंड एकाउंटेंसी का प्रश्न पत्र होगा। सोमवार 24 मार्च को राजनीति शास्त्र तथा मंगलवार 25 मार्च को गणित का प्रश्न पत्र होगा। हाई स्कूल कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा 27 फरवरी से कक्षा 10वीं की वार्षिक परीक्षा 27 फरवरी से 21 मार्च तक होगी। परीक्षा नियमित तथा स्वाध्यायी परीक्षार्थियों के लिए प्रात: 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक होगी। सभी परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र में प्रात 8 बजे एवं परीक्षा कक्ष में प्रात 8.30 बजे उपस्थित होना अनिवार्य होगा। परीक्षा कक्ष में प्रातः 8.45 बजे के बाद किसी भी परीक्षार्थी को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। परीक्षार्थियों को परीक्षा प्रारंभ होने से 10 मिनट पूर्व अर्थात प्रात 8.50 बजे उत्तर पुस्तिका एवं 5 मिनट पूर्व अर्थात प्रात 8.55 बजे प्रश्न-पत्र दिए जाएंगे। प्रवेश पत्र पर फोटो लगाना अनिवार्य प्रत्येक परीक्षार्थी का उपस्थिति पत्रक की फोटो से मिलान किया जाएगा। प्रवेश पत्र में भी फोटो अनिवार्य है। परीक्षार्थी यथासंभव पेयजल की बोतल स्वयं लेकर आएं। कक्षा 10वीं के नियमित तथा स्वाध्यायी परीक्षार्थियों की परीक्षा का प्रथम प्रश्न पत्र गुरुवार 27 फरवरी को हिंदी का होगा। शुक्रवार 28 फरवरी को उर्दू तथा शनिवार एक मार्च को नेशनल स्किल्स क्वालिफिकेशन फेम वर्क के समस्त विषयों तथा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का प्रश्न पत्र होगा। सोमवार 3 मार्च को अंग्रेजी का प्रश्न पत्र होगा। बुधवार 5 मार्च को मराठी, गुजराती, पंजाबी, सिन्धी के प्रश्न पत्र तथा मूक बधिर और दृष्टिहीन विद्यार्थियों के लिए चित्रकला, गायन वादन, तबला पखावज और कम्प्यूटर का प्रश्न पत्र होगा। गुरुवार 6 मार्च को संस्कृत, सोमवार 10 मार्च को गणित, गुरुवार 13 मार्च को सामाजिक विज्ञान तथा शुक्रवार 21 मार्च को विज्ञान के प्रश्न पत्र की परीक्षा होगी।


