मरीज के परिजनों ने डॉक्टर और नर्स से की मारपीट:जुन्नारदेव स्वास्थ्य केंद्र पर समय पर इलाज नहीं होने पर हुआ विवाद; 3 गिरफ्तार

छिंदवाड़ा के जुन्नारदेव में गुरुवार की देर रात एक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एक डॉक्टर के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने 7 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है, जिनमें से 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। जानकारी के अनुसार, रात करीब 1 बजे दीपक सिकरवार की पत्नी की तबीयत बिगड़ने पर परिजन उन्हें लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। जहां डॉक्टर नहीं मिलने पर परिजन भड़क गए और नर्स के साथ करने बदतमीजी करने लगे। कुछ देर बाद जब डॉक्टर रोमा गोलचंदानी पहुंची, तो परिवार के सदस्यों ने उनके साथ भी अभद्रता और मारपीट की। 7 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज, 3 गिरफ्तार इस घटना के बाद डॉक्टर ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने 7 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है, जिनमें से दीपक, धीरज और अनिकेत सिकरवार को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है। जुन्नारदेव थाना प्रभारी राकेश बघेल ने बताया कि 7 लोगों के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा डालने, हंगामा करने और चिकित्सा अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *