इंदौर में चाकू की नोक पर लूट:रिपेयरिंग का काम करने वाले युवक से की मारपीट; 20 हजार रुपए छीने

इंदौर के एरोड्रम क्षेत्र में रिपेयरिंग का काम करने वाले एक युवक से बदमाश ने मारपीट कर 20 हजार रुपए लूट लिए। आरोपी ने चाकू दिखाकर धमकाया और पैसे छीनकर फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। एरोड्रम पुलिस के अनुसार, रजत परमार की शिकायत पर अनमोल पुत्र सुनील करोसिया के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। रजत प्लम्बर कंपनी में रिपेयरिंग का काम करता है। रात 11 बजे वह खाना खाने के बाद पान की दुकान पर गया था, तभी आरोपी वहां पहुंचा और उसके भाई शुभम के बारे में पूछताछ करने लगा। इसके बाद उसने चाकू निकालकर रजत की कमर पर अड़ा दिया और जबरन पैसे मांगने लगा। विरोध करने पर आरोपी ने मारपीट की और रजत की जेब से करीब 20 हजार रुपए लेकर फरार हो गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *