मंडला में शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे एक शख्स ने अपनी 15 साल की बेटी के सामने फरसा मारकर पत्नी की हत्या कर दी। आरोपी फरार है। बिछिया थाना पुलिस के मुताबिक, घटना वार्ड नंबर 2 की है। आरोपी बबलू राजपूत और उसकी पत्नी रोशनी राजपूत के बीच विवाद चल रहा था। इसके कारण रोशनी पति से अलग रह रही थी। दो दिन पहले बबलू ने सुलह का प्रस्ताव रखते हुए रोशनी को घर बुलाया था। एक दिन सामान्य रूप से बीतने के बाद अगले दिन बबलू ने अपनी बेटी के सामने ही पत्नी पर जानलेवा हमला कर दिया। बिछिया पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है और आरोपी की तलाश की जा रही है।


