बालोद| शासकीय मिडिल स्कूल दानीटोला में बच्चों एवं आसपास के गांवों के गाय चरवाहों को जंगलों में लगने वाली आग की सूचना समय पर देने को लेकर जागरूक किया गया। ग्रीन कमांडो विरंेद्र सिंह ने बताया गया कि यदि आसपास के जंगलों में आग लगती है तो तत्काल वन विभाग के कर्मचारियों को फोन कर सूचना देना आवश्यक है। इस अवसर पर विद्यार्थियों को वन विभाग के कर्मचारियों के मोबाइल नंबर उपलब्ध कराए गए तथा समझाया गया कि उनकी एक सूचना से जंगल और वन्यजीवों को बड़े नुकसान से बचाया जा सकता है। वनों में आग लगने से अनेक गंभीर नुकसान होते हैं, जिनमें जैव विविधता का नुकसान, जिससे वनस्पतियों एवं जीव-जंतुओं की कई प्रजातियां प्रभावित होती हैं। वायुमंडलीय प्रदूषण, क्योंकि आग से धुआं एवं जहरीली गैसें निकलती हैं। मिट्टी का क्षरण, जिससे भूमि की उपजाऊ शक्ति कम हो जाती है। जलवायु परिवर्तन में वृद्धि, आग से कार्बन डाइऑक्साइड का स्तर बढ़ता है। आर्थिक नुकसान, जैसे पेड़-पौधों, वन उत्पादों एवं पशुधन को क्षति होती है।


