अमृतसर में घर में घुसकर 1.60 लाख की लूट:फर्जी CIA स्टाफ बन मांगी रिश्वत, ASI गिरफ्तार, सेवानिवृत्त इंस्पेक्टर समेत 5 की तलाश

पंजाब की अमृतसर जिला पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए खुद को सीआईए स्टाफ बताकर रिश्वत मांगने वाले एएसआई गुरजीत सिंह को गिरफ्तार किया है। 55 वर्षीय आरोपी एएसआई न्यू प्रताप नगर, अल्फा मॉल के सामने का रहने वाला है। पुलिस द्वारा पकड़े गए आरोपी से पूछताछ की जा रही है। घर की तलाशी का बनाया बहाना मामला 1 फरवरी का है, जब शाम 5 बजे एक व्यक्ति के घर में 5 लोग घुस गए। उन्होंने खुद को पुलिसकर्मी बताया और घर की तलाशी का बहाना बनाया। बाद में पीड़ित ने जब सीसीटीवी फुटेज की जांच की तो पता चला कि उसकी अलमारी से 1.60 लाख रुपए गायब थे। पीड़ित ने आरोपियों में सेवानिवृत्त इंस्पेक्टर सुरिंदर मोहन और एएसआई गुरजीत सिंह की पहचान की। आरोपी पर पहले से केस पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर और डीसीपी आलम विजय सिंह के निर्देश पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 6 फरवरी को गुरजीत सिंह को अल्फा मॉल के पास से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ पहले से ही विजिलेंस थाने में भ्रष्टाचार का मामला दर्ज है। जाते समय छीनी 5 हजार नकदी जांच में सामने आया कि आरोपियों ने पीड़ित से एक लाख रुपए की मांग की थी और जाते समय उसकी जेब से 5 हजार रुपए भी छीन लिए थे। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। मामला मोहकमपुरा थाने में दर्ज किया गया है। कोर्ट में पेश कर दो दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया। एक लाख की रखी थी डिमांड आरोपी के खिलाफ पहले ही पुलिस स्टेशन विजिलेंस, अमृतसर में भ्रष्टाचार अधिनियम संख्या 17/2024 अपराध के तहत मामला दर्ज किया। जांच के दौरान 7 फरवरी 2025 को वादी ने बताया कि जिस दिन आरोपी उसके घर आए थे, इंस्पेक्टर सुरिंदर मोहन(सेवानिवृत) और एलआर/एएसआई गुरजीत सिंह ने 01 लाख रुपए की मांग की थी और जाते समय उन्होंने उसकी जेब से जबरन 5 हजार रुपए निकाल लिए थे। अन्य आरोपियों की तलाश जारी जिस पर प्रकरण धारा 308(2) बीएनएस, 7 पीसी के तहत कार्य सम्पन्न हुआ। आरोपी से गहन पूछताछ की जा रही है तथा उसके शेष साथियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दल छापेमारी कर रहे हैं।प्रकरण संख्या 10 6 फरवरी 2025 अपराध 305, 333, 319(2),61(2) बी.एन.एस. और 7 पीसी. अधिनियम के तहत मामला पुलिस स्टेशन मोहकमपुरा, अमृतसर में पंजीकृत किया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *